X

Panchang

आज का पञ्चाङ्ग 🌻गुरुवार, ९ सितंबर २०२१🌻

सूर्योदय 🌄 ०६:१३ सूर्यास्त 🌅 १८:३५
चन्द्रोदय 🌝 ०८:१३ चन्द्रास्त 🌜 २०:२६
अयन 🌕 दक्षिणायने ऋतु 🌦️ शरद
शक सम्वत 👉 १९४३ (प्लव) विक्रम सम्वत 👉 २०७८ (राक्षस)
मास 👉 भाद्रपद पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 तृतीया (२४:१८ तक) नक्षत्र 👉 हस्त (१४:३० तक)
योग 👉 शुक्ल शुक्ल (२०:४० तक) प्रथम करण 👉 तैतिल तैतिल (१३:२६ तक)
द्वितीय करण 👉 गर गर (२४:१८ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह चंद्र 🌟 तुला (२५:४४ से)
मंगल 🌟कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी) बुध 🌟 कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री) शुक्र 🌟 तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मकर (उदय, पूर्व, वक्री) राहु 🌟 तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 वृश्चिक

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:४९ राहुकाल 👉 १३:५७ से १५:३०
यमगण्ड 👉 ०६:१३ से ०७:४६ दुर्मुहूर्त 👉 १०:२० से ११:१०
अमृत काल 👉 ०८:५२ से १०:२२ त्रिपुष्कर योग 👉 NA
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 NA विजय मुहूर्त 👉 १४:१९ से १५:०९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१७ से १८:४१ निशिता मुहूर्त 👉 २३:५१ से २४:३७
राहुवास 👉 दक्षिण होमाहुति 👉 सूर्य - सूर्य - १४:३१ तक
दिशाशूल 👉 दक्षिण नक्षत्र शूल 👉 NA
अग्निवास 👉 आकाश चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम २५:४५ से)
शिववास 👉 सभा में (२४:१८ क्रीड़ा में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

शुभ रोग
उद्वेग चर
लाभ अमृत
काल शुभ

॥ रात्रि का चौघड़िया ॥

अमृत चर
रोग काल
लाभ उद्वेग
शुभ अमृत

|| शुभ यात्रा दिशा ||

पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)

|| तिथि विशेष ||

श्री वराह अवतार जयन्ती, हरितालिका (केवड़ा) तीज व्रत, सामवेदीय उपाकर्म, विवाहादि मुहूर्त (हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, हरियाणा) आदि के लिये मेष लग्न रात्रि ०८:२३ से १०:०४ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:१२ से ०७:४३ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त+उद्योग-मशीनरी+भूमि-भवन क्रय-विक्रय+व्यवसाय आरम्भ+वाहनादि क्रय-विक्रय+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५१ से दोपहर ०३:३१ तक आदि।

|| आज जन्मे शिशुओं का नामकरण ||

आज १४:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

|| आज का राशिफल ||

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन में आरंभिक भाग से ही आप व्यावसायिक एवं अन्य आवश्यक कार्यो के लिए जोड़-तोड़ करना आरंभ कर देंगे इसका सकारत्मक परिणाम मध्यान बाद से मिलने लगेगा। धन की आमद को लेकर मध्यान तक उदासी रहेगी संध्या के समय अकस्मात प्राप्ती होने पर प्रसन्न रहेंगे अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण कर सकेंगे घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण सहयोगी रहेगा। महिलाये किसी का साथ मिलने से अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगी अस्त-व्यस्त कार्यो को भी सुव्यवस्थित करेंगी। सार्वजनिक कार्यो में सहभागिता देने पर सम्मान के अधिकारी बनेंगे। परिवार में यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। घर के बुजुर्ग आज आपसे किसी बात पर असहमत हो सकते है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका स्वभाव आवश्यकता से अधिक स्वार्थी रहेगा हर काम मे अपना लाभ देखेंगे बिना स्वार्थ के आज किसी से बात करना भी पसंद नही करेंगे। काम-धंधा मध्यान तक धीमा रहेगा इसके बाद अकस्मात उछाल आएगा। ना चाहकर भी किसी से आर्थिक व्यवहार करने पड़ेंगे। घरेलू कार्य के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। सरकारी कार्य आज ना ही करें समय धन खराब होगा। संध्या का समय अधिक थकान वाला परन्तु दिन की अपेक्षा अधिक लाभदायक रहेगा आकस्मिक धन लाभ होने से थकान भूल जाएंगे। आप जिस कार्य की योजना बनाएंगे उसके संध्या बाद अथवा आने वाले कल में पूर्ण होने की संभावनाएं है। सेहत को लेकर परेशानी होगी शारीरिक दर्द अथवा कब्ज पित्त की शिकायत रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन के पूर्वार्ध में लोग आपको उकसाने वाली बाते करेंगे लेकिन दोपहर तक मौन रहने का प्रयास करें महिलाये विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा बाद में पश्चाताप करने से भी कोई लाभ नही होगा। मान हानि के प्रबल योग बन रहे है किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से बचें। दोपहर के बाद सभी क्षेत्रों में आपका प्रभाव फिर से बनने लगेगा। आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी काम-धंधे की गलती भी सामान्य बनेगी खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण अंदर से बेचैन रहेंगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतर रहने वाला है बस अकस्मात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें अन्यथा बने बनाये काम आपकी ही गलती से खराब होंगे। कार्य व्यवसाय के साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर आपको भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। विरोधियों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन आपकी व्यवहार कुशलता एवं व्यक्तित्त्व के प्रभाव से सब पर विजय पा लेंगे। नौकरी वाले लोग अपने बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे सार्वजनिक क्षेत्र से नई पहचान एवं संबंध जुड़ेंगे। धन संबंधित कार्यो में थोड़ी लापरवाही करेंगे फिर भी संतोषजनक स्थिति रहेगी खर्च आज कम ही रहेंगे आसानी से निकल जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों से हास-परिहास में तकरार हो सकती है सतर्क रहें। घुटने अथवा अन्य जोड़ो संबंधित समस्या बनेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपको मिले जुले फल मिलेंगे। दिन के आरंभ से मध्यान तक सभी कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे धन लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी थोड़ा बहुत हो भी जाएगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति एकदम विपरीत होने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे कार्य क्षेत्र एवं घर मे किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता है। कोई भी कार्य दोपहर बाद के लिये ना टालें। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर आप अड़ियल रवैया अपनाएंगे अनुभवी की सहायता लेना आवश्यक है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन भविष्य के खर्च आज ही आने से चिंतित रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में कम ही बोले सम्मान बने रहने के लिये बेहतर रहेगा। गुप्त मानसिक चिंताओं को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपकी कल्पनाओं को नई दिशा देगा। पूर्व में लिए गए निर्णय हर प्रकार से आपके सौभाग्य में वृद्धि कारक रहेंगे। घरेलू सुख के साधन अथवा व्यावसायिक उपकरणों की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति हेतु अतिरिक्त खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा महिलाये फिजूल खर्च पर नियंत्रण करेंगी। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी मध्यान तक का समय हानिकारक रहेगा इस अवधि में कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें ना ही किसी भी प्रकार का निवेश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी। जो लोग आपसे असहमत थे वो स्वयं ही अपनी गलती मानेंगे।दोपहर बाद स्वभाव हास्य परिहास वाला रहेगा अपनी चंचल एवं बचकानी हरकतो से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे परन्तु आपका स्वभाव परिवर्तन भी थोड़ी-थोड़ी देर में होने के कारण आपके मन की भावनाये समझना मुश्किल होगा। कार्य क्षेत्र पर ज्यादा दिमाग लड़ाने का प्रयास ना करें स्वाभाविक रूप से कार्य होने दे लाभ में रहेंगे। धन की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा कम होगी। बदलते मौसम के कारण शरीर मे विकार आ सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज भी दिन का पूर्वार्ध भाग आशा के अनुकूल रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य स्वतः ही बनते चले जाएंगे। किसी पुराने परिचित द्वारा धन लाभ होगा। आज सामाजिक व्यवहार कम ही रखें किसी अन्य की गलती पर आपकी बदनामी हो सकती है। मध्यान बाद सेहत में गिरावट आने लगेगी। आवश्यक कार्य पहले ही कर लें अन्यथा इसके बाद लंबे समय के लिये टल सकते है। आज आपकी समाज के उच्चवर्गीय लोगो से जान पहचान बनेगी परन्तु सभी आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे। परिजनों के अलावा आज कोई अन्य हितैषी नही मिलेगा। राजनीतिक सोच वाले लोगो से सावधान रहें। धन लाभ आज लेदेकर अवश्य ही होगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप जिस भी कार्यो को करेंगे विशेषकर सरकार संबंधित उनके आरंभ में उलझने ज्यादा बढ़ेंगी लेकिन हतोत्साहित ना हो प्रयास करने में कसर ना रखें निश्चित ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी वाले लोग कार्य बोझ से परेशान रहेंगे फिर भी निष्ठा से समय पर खत्म कर लेंगे। आपके कार्यो में टांग अड़ाने वाले या सही मार्ग से भटकाने वाले भी मिलेंगे इनकी सुने अवश्य पर करें विवेक से ही। कार्यो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे गलती करेंगे स्वयं ही सुधार भी कर लेंगे लेकिन समय बर्बाद करके। व्यवसाय में आज बिक्री बढ़ेगी धन लाभ भी ठीक ठाक हो जायेगा खर्च आज कम रहने से बचत कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा महिलाये शक की आदत से बचे कलह हो सकती है। आरोग्य में कुछ कमी रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त रहेंगे व्यस्तता व्यर्थ के कार्यो में अधिक रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन लाभ की जगह खर्च वाला रहेगा खर्च पूर्व नियोजित रहेंगे फिर भी व्यर्थ की चीजों में धन नष्ट ना हो इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद स्वयं के व्यवहार के प्रति सतर्क रहें किसी की सीधी बातो का उल्टा जवाब देने से आस-पास का वातावरण कलुषित होगा। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था के चलते सीमित साधनों से काम करना पड़ेगा परिणाम स्वरूप धन की आमद भी अल्प मात्रा में ही होगी। आज आप तंत्र-मंत्र में भी रुचि लेंगे। सरकारी कार्यो कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे। लंबी यात्रा से बचें अपव्यव अधिक होंगे। घर मे आवश्यकता पडने पर ही बोलें फायदे में रहेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। किसी की मामूली बात दिल से लगा कर उदास रहेंगे। मध्यान तक का समय अस्त-व्यस्त रहेगा इसके बाद सेहत में सुधार आने लगेगा रुके काम भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। खर्च सोच समझ कर ही करें आर्थिक समस्या रहेगी। आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में रहेगी। लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते है। ज्यादा परोपकारी बनने से हानि ही होगी। व्यवसायी वर्ग जिस काम को करने में संकोच करेंगे उसी से अधिक लाभ कमा सकेंगे। निवेश बेझिझक होकर करें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक स्थिति शांत रहेगी लेकिन आवश्यकता पूर्ति समय पर ना करने पर स्त्री संतानों से नाराजगी हो सकती है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है लेकिन आज शारीरिक समस्या अथवा किसी अन्य अवरोध के कारण निर्णय लेने में देरी करेंगे इससे कार्य रुकने पर लाभ आगे के लिये टलेगा। मध्यान के बाद की दिनचार्य अतिउत्तम रहेगी। धन के साथ ऐश्वर्य में भी वृद्धि होगी। परिजनों को आज किसी भी हालात में नाराज ना करें अन्यथा परिणाम सोच के विपरीत रहेंगे। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।